फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाइक सवार दो लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। दोनों युवक हैंडपंप लगाने का काम करते थे। प्रतापगढ़ के कुंडा में हैंडपंप लगाकर वापस लौट रहे थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के डीहा मजरे फकरुलहसन खेड़ा गांव निवासी अनूप कुमार विश्वकर्मा (20) पुत्र रामशंकर और पुरवा पिंडोर गांव निवासी रामविलास (36) बाइक से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा हैंडपंप लगाने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गोकुलपुर रोझइया गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
मृतक रामविलास की पत्नी कांती, बेटी रूपा, कुमकुम, बेटा दीवान और मां सुखेदवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक अनूप के चाचा रामदीन विश्वकर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें