फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस फॉर प्रियंका के नारों के बीच विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को हैदराबाद में युवती के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर में मार्च निकालने के साथ ही बछरावां, परशदेपुर, लालगंज, अमावा में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और श्रद्धांजलि सभा करके मृत युवती को श्रद्धांजलि दी। सरकार से मांग की कि गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

जिला छात्रा प्रमुख श्रुति, सह छात्रा प्रमुख कसक सोनकर के नेतृत्व में फिरोज गांधी कॉलेज से मार्च निकाला गया। शहीद चौक पर मार्च का समापन हुआ और दो मिनट का मौन धारण कर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। मार्च का संयोजन इकाई अध्यक्ष करण सिंह ने किया। अंकित, अनुप्रिया सिंह, दीपाली शुक्ला, आकृति वाजपेयी, हिमांशी, यश श्रीवास्तव, योगेश, निखिल मौर्या आदि मौजूद रहे।
बछरावां में दयानंद पीजी कॉलेज इकाई की छात्रा प्रमुख शालिनी के नेतृत्व में भी इस मामले को लेकर मार्च निकाला गया। अर्चित, उत्कर्ष, शिवांश, प्रतिष्ठा शुक्ला, रीता, दिशा, शिवम आदि मौजूद रहे। अमावां में धनंजय, आजाद सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। परशदेपुर में नगर अध्यक्ष अंकित व नगरमंत्री विक्रांत के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। लालगंज में दीक्षा सिंह, अंजलि, अजय, अंकुश आदि ने श्रद्धांजलि सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें