फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क के साथ दो गज की दूरी, कोरोना से बचने के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मास्क और दो गज की दूरी, कोरोना से बचने के लिए जरूरी। कुछ ऐसा ही संदेश देने का काम मीना मंच से जुड़ीं शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं रही हैं। इन शिक्षिकाओं को सुगमकर्ता नाम दिया गया है, जिनके निर्देशन में बच्चे भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

सुगमकर्ताओं के साथ बच्चों ने रविवार को गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया। इसमें सलोन से प्रियंवदा पांडेय, जगतपुर से नेहा पांडेय, दीपा वर्मा, हरचंदपुर से गरिमा गुप्ता, राही से सुनीता सिंह, रजनी खत्री, कांति देवी, डलमऊ से रश्मि यादव, अमावां से अमीना सिद्दीकी, रश्मि सिंह, ऊंचाहार से प्रज्ञा, श्वेता शर्मा, सरेनी से प्रतीक्षा शुक्ला, खीरों से मधु जायसवाल, डीह से ज्योति बाजपेयी, सतांव से रेणुका मिश्रा, बछरावां से अंजू भाटिया, कमलेश यादव आदि ने भाग लिया।
विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट बनाए और उनमें कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए संदेश लिखे। इन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। जागरूकता अभियान के संयोजक एसएस पांडेय ने बताया कि जब तक जिले से कोरोना महामारी का अंत नहीं हो जाता, तब तक मीना मंच की टीम नए-नए तरीकों से लोगों तक इा बीमारी से बचाव का संदेश पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के हलोर गांव में लोगों को कोरोना संक्रमण, डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। लोगों को बताया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और मास्क लगाएं। स्वच्छता पर ध्यान दें। अपने आसपास जल का जमाव न होने दें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या आती है तो तत्काल डॉक्टर से मिलें। सपना श्रीवास्तव और कशिश ने ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की। ग्रामीणों को मास्क, साबुन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बांटी गईं। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, विनोद कुमार, संदीप निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें