फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की सफाई करने उतरे दो श्रमिक हुए बेहोश

Sun, 03 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
कुआं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुएं की सफाई करने उतरे दो श्रमिक बेहोश हो गए। आनन-फानन श्रमिकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों को होश आ गया। सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने से दोनों बेहोश हुए थे।
विज्ञापन


जेहटा उसरहा गांव निवासी श्रीपाल का घर के पास ही कुआं है। इस समय कुएं में पानी नहीं है। इसलिए सुबह वह कुएं की सफाई करा रहा था। गांव के विनोद और बिरजू कुएं में नीचे उतरकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक बेहोश हो गए।

श्रीपाल की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान होश आ गया। सीएचसी के डॉ. सुधीर वर्मा का कहना है कि दम घुटने से दोनों श्रमिक बेहोश हुए थे। अब इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें