फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनें निरस्त, परेशान रहे यात्री

Thu, 06 Aug 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मध्य प्रदेश के हरदा में हुई दुर्घटना के चलते गुरुवार को ट्रेन संचालन पटरी से उतर गया। दो रेलगाड़ियां जहां निरस्त कर दी गईं, वहीं कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं।
विज्ञापन


इससे चलते यात्री हलकान रहे। पूछताछ काउंटर पर रेलगाड़ियों की लोकेशन जानने के लिए यात्रियों में मारामारी रही।
रेल अफसरों के मुताबिक, प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी, रायबरेली से मुंबई के बीच चलने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस निरस्त रही।

इसके अलावा मुंबई से आने वाली लोकमान्य तिलक 12 घंटे लेट रही। नौचंदी, पंजाब मेल, त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेनें भी एक-एक घंटे लेट रहीं।

गंतव्य स्थान जाने के लिए यात्री समय सारिणी के तहत स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन रेलगाड़ियां न आने से उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। मुंबई जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को घरों को लौटना पड़ा।

 यात्री शमशुल, बृजेश त्रिपाठी, अर्जुन यादव, रामू निर्मल ने बताया कि काम के सिलसिले में मुंबई जाना था। यहां आकर पता चला कि ट्रेन निरस्त है। इस पर वापस घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें