फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों की छुट्टी की रद्द, दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षकों की छुट्टी की रद्द, दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटा
विज्ञापन

- बीएसए राही विकास क्षेत्र के स्कूलों में किया निरीक्षण, मिली खामी
- हेडमास्टरों को 15 दिन का दिया समय, विद्यालयों में कर लें सुधार
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को राही विकास क्षेत्र में दो विद्यालयों का निरीक्षण कर लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की। सीएल पर चल रही दो शिक्षिकाओं की छुट्टी निरस्त करने के साथ ही अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने दो शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया।
दोनों ही विद्यालयों के हेडमास्टरों को 15 दिन के भीतर खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्राथमिक विद्यालय चक निजाम में स्कूल खुलने से पहले ही बीएसए पहुंच गए, लेकिन निरीक्षण सुबह 9.10 बजे शुरू किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायं मोहम्मद शरीफ में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि चक निजाम में शिक्षा मित्र श्रवण कुमार और कल्पना शुक्ला उपस्थित नहीं थीं, जिस पर दोनों का आज की तिथि का मानदेय काटने का आदेश दिया। चक निजाम की शिक्षिका वंदना यादव और सरायं मोहम्मद शरीफ की शिक्षिका डिंपल दोनों ही सीएल पर थीं, लेकिन इनके बारे में यह भी पता चला कि अक्सर दोनों छुट्टी लेती रहती हैं।
इस दोनों शिक्षिकाओं का सीएल निरस्त करते हुए चेतावनी दी कि अगर इसी तरह छुट्टी लेती रहीं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। सरायं मोहम्मद शरीफ में हेडमास्टर चंद्रकिरण चौधरी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहीं, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों के वातावरण में सुधार करने और खामियां दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में ऐसी परंपरा बनाने की कोशिश होगी, ताकि शिक्षक समेत सभी स्टाफ जल्दी आने की कोशिश करें और देर से जाएं। इससे स्कूलों में शैक्षिक वातावरण बनने के साथ ही दफ्तर में कामकाज भी सुधरेगा।
इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को फरमान दिया गया है कि वे रोजाना किसी न किसी एक स्कूल में प्रार्थना से पांच मिनट पहले पहुंच कर निरीक्षण करेंगे और शिक्षकों से कहेंगे कि वे भी समय से आएं, उनका स्वागत है। बीएसए ने कहा कि इस फार्मूले पर वह स्वयं भी अमल करेंगे और किसी न किसी क्षेत्र में भ्रमण कर प्रार्थना से पहले एक स्कूल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।
अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों में गुरू जी देर से पहुंचते हैं और छुट्टी होने से पहले ही चले जाते हैं। इस प्रथा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की कोशिश होगी। ब्लॉक संसाधन केंद्र जगतपुर में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण में अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। दोपहर 12.30 बजे पहुंचे बीएसए एपी शर्मा ने हाजिरी चेक की तो 119 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को नसीहत दी कि समय से पहले विद्यालय आएं और पूरा समय दें। इससे समाज में इज्जत मिलेगी, शैक्षिक वातावरण में भी सुधार होगा। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर का निरीक्षण भी किया। प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह को विद्यालय के वातावरण में सुधार करने की नसीहत दी। इस मौके पर संतोष मिश्र, अरुण सिंह, आनंद द्विवेदी, विजय सिंह, छाया पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें