फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गेगासों में बिना पंजीकरण चल रहीं दो मिठाई की दुकानें बंद

Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने लालगंज और सदर तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। लालगंज के गेगासों घाट स्थित मुन्ना पेड़ा और अंकित पेड़ा की दुकानों का पंजीकरण समाप्त मिलने पर दोनों प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए। दुकानदारों को नया पंजीकरण कराने के बाद ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि शहर में मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला वैन के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। दरीबा और किलौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों उदय राज मौर्य और महेंद्र कुमार यादव ने 24 खाद्य पदार्थों की जांच की। इनमें एक नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला।
अभियान के दौरान दुकानदारों और उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। दुकानदारों को भोजन बनाते और परोसते समय दस्ताने, एप्रन तथा सिर ढकने के लिए कैप पहनने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिबंधित सिंथेटिक खाद्य रंग और मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) का प्रयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, ढक्कन वाले कूड़ेदान का उपयोग करने और कचरे का सुरक्षित निस्तारण करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों पर पंफलेट भी वितरित किए गए। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि जिले में जागरूकता अभियान और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें