फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर नगर पालिका के दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के सत्यापन के काम में रुचि न लेने और समय से काम को पूरा न करने पर डीएम ने नगर पालिका के दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे मनमानी करने वाले बीएलओ में हड़कंप मचा है। मतदाता सूची के सत्यापन का काम चल रहा है। इसके लिए नगर पालिका के चपरासी सतीश सोनकर को बरईपुर और राहुल तिवारी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन का काम दिया गया था।
अब तक दोनों ही बीएलओ ने काम को पूरा नहीं किया है। डीएम ने समीक्षा की तो दोनों बीएलओ का काम सबसे खराब मिला। अब तक सत्यापित सूची तक उपलब्ध नहीं कराई। मामले में डीएम ने ईओ को दोनों ही कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद ही केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर ईओ ने दोनों ही कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें