रायबरेली। मनमानी कार्यशैली सामने आने के बाद एसपी ने गुमावां चौकी इंचार्ज समेत दो उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा थुलवासा चौकी इंचार्ज को शिकायत प्रकोष्ठ से संबद्ध कर दिया।
एसपी स्वप्निल ममगाई ने गुमावां चौकी प्रभारी इंसाफ अली व ऊंचाहार कोतवाली में तैनात राम शिला पांडेय को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा है। थुलावासा चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह को लोक शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
उप निरीक्षक श्याम चंद्र यादव को महराजगंज से हरचंदपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात दीपक सिंह पटेल व कामता प्रसाद को लालगंज कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक कमलापति त्रिपाठी को पुलिस लाइन से डीसीआरबी भेजा गया है।