रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली की दो छात्राओं ने 13 से 16 दिसंबर तक वुहान (चीन) में आयोजित फर्स्ट सस्टेनबल डेवलेपमेंट कांफ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए।
केंद्र अकादमिक समन्वयक एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्मृति यादव ने बताया कि विश्व से केवल 12 को चयनित किया गया। इसमें दो विद्यार्थी निफ्ट से चुने गए।
प्रतिभागी दीक्षा आनंद ने सस्टेनबल फैशन बिजनेस ऑन डिजाइन रिस्पोंसबिलिटी टुवड्र्स शेपिंग ग्लोबल सोशल चेंज विषय पर अपना रिसर्च प्रस्तुत किया।
प्रतिभागी तान्या मिश्रा ने सस्टेनबल क्राफ्ट ऑन दराज-द सस्टेनबल आर्ट ऑफ हैंड सुइंग विषय पर अपना रिसर्च प्रस्तुत किया। निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।