फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दो दुकानें सस्पेंड, 17 दुकानों के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अंगूठा लगवाकर राशन न देने, घटतौली, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के पैकेटों से छेड़छाड़ और राशन वितरण न करने के साथ ही कार्डधारकों से मारपीट की शिकायतें मिलने के बाद कोटे की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही कोटे की 17 दुकानों के खिलाफ जांच के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार, बांट-माप निरीक्षक व इंस्पेक्टरों की टीमों को तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे कोटे की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जांच के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है।
राशन वितरण के नाम पर कोटेदार जमकर मनमानी कर रहे हैं। अंगूठा लगवाकर राशन न देने, घटतौली, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के पैकेटों से छेड़छाड़ और राशन वितरण न करने की शिकायतें मिलने के बाद ऊंचाहार के सेमरी रनापुर की हंसराज और सलोन के दुबहन की अखिलेश मिश्रा की कोटे की दुकान के निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएसओ ने छतोह ब्लॉक की कोटे की दुकान डीघा, डीह के हाजीपुर, ऊंचाहार के आइमा जहनियां, सरेनी के हैबतपुर कला, खीरों के खजुहा, लालगंज के खजूरगांव, बछरावां के पलिया, बिशुनपुर, महराजगंज के घुरौना, जमोलिया, सतांव के सलारपुर, जगजीवनपुर अमरिया, हरचंदपुर के बाला, अमावां के घूराडीह, दाउदनगर, राही के मोनई और डलमऊ के मधुकरपुर कोटे की दुकान के लिए तीन-तीन अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है।
जांच टीम में एक-एक नायब तहसीलदार, बांट-माप निरीक्षक और आपूर्ति निरीक्षकों को शामिल किया गया है। कुछ दुकानों की जांच में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। टीमों को तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
राशन वितरण में मनमानी मिलने पर कोटे की दो दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। 17 दुकानों की जांच के लिए तीन-तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीमों को तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही कोटे की दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विमल शुक्ला, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें