फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान

Fri, 28 Aug 2015 12:02 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को वाहनों की रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि तीन लोग घायल हुए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला ने दम तोड़ा, जबकि दो लोग घायल हुए। हादसा ट्रिपलिंग के चक्कर     में हुआ। गदागंज थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जबकि उसके बेटे को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन


पहला हादसा लालगंज में हुआ। फतेहपुर जिले के तांबेश्वर का पुरवा निवासिनी सुनीता देवी (30) पत्नी किशनपाल परिवार के दीपक व रामदयाल के साथ बाइक से खीरों के सेमरी गांव जा रही थी।

सेमरी में उसकी रिश्तेदारी है, जहां किसी का निधन हो गया था। जैसे ही वह लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक ढाबे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए।
विज्ञापन


एक बाइक पर सवार घायल सुनीता, दीपक व रामदयाल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर घायल दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। दूसरा बाइक सवार भाग गया।

गदागंज के सांई की रहने वाली सरजू देई (65) गुरुवार को बेटे ओमप्रकाश के साथ जगतपुर गई थी। ओमप्रकाश बाइक से मां को लेकर घर लौट रहा था।

जगतपुर-डलमऊ रोड पर बिन्नावां गांव के पास बीएसएनएल की केबल बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन केबल डालने के बाद गड्ढे को पूरी तरह से पाटा नहीं गया। सामने से ट्रक आ रहा था।

इस पर ओमप्रकाश ने बाइक सड़क से नीचे उतारी तो वह गड्ढे में चली गई। इससे महिला सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं उसके बेटे को हल्की चोटें आई। एसओ कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मंचितपुर निवासी चालक सुनील कुमार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें