फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दुर्गा पंडाल हटाते समय करंट से दो लोग झुलसे

Sat, 04 Oct 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रघुनाथगंज मजरे खजूर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम दुर्गा पूजा पंडाल हटाते समय लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया। इससे दो लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के बाद टेंट हटाने का कार्य चल रहा था। गांव निवासी राहुल (32) पुत्र चंदन प्रसाद और अनुराग गुप्ता उर्फ अमन (26) पुत्र रामविलास टेंट का सामान हटा रहे थे। तभी लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पाइप में करंट उतर आया।

दोनों युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें