रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 1268 स्माल फ्लैटस हाउसिंग कांप्लेक्स धनास चंडीगढ़ निवासी अकील (30) पुत्र अनवर 18 मार्च को अपनी मौसी सज्जो बानो की बेटी हिना बानो की (23) मार्च को शादी में शामिल होने गहिरी गांव आया था।
इसके बाद लॉकडाउन के कारण वह वापस चंडीगढ़ नहीं जा सका। बुधवार दोपहर वह गहिरी गांव से अपने रिश्तेदारों की बाइक से अजीतखेड़ा गांव सीमेंट लेने जा रहा था। अजीतखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरहनी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रहे हैं 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।