फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत

Mon, 12 Jun 2017 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खीरों थाना क्षेत्र में सेमरी-लालगंज मार्ग पर रविवार दोपहर रायबरेली डिपो की बस ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परशदेपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।  खीरों प्रतिनिधि के अनुसार,  मिश्रखेड़ा मजरे कालूपुर निवासी अमरेश प्रताप (40) पुत्र श्रीराम उन्नाव जिले के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन में शिक्षक था।

वर्तमान समय में अमरेश लालगंज में मकान बना कर अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चों अश्विन प्रताप (7) और अभिनव प्रताप (3) के साथ रहता था। उसका छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सीतापुर में तैनात है। शनिवार को अमरेश उन्नाव जनपद के गांव मलौना अपने साले की शादी में शामिल होने गया था।   जहां से रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी बाइक से वापस लालगंज जा रहा था। सेमरी-लालगंज मार्ग पर स्थित गौतमन खेड़ा के सामने रायबरेली डिपो की बस के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

  यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार संजय सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
  परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चौकी क्षेत्र के पूरे मकंदी मजरे बारा गांव निवासी हंसराज यादव अपने चाचा के लड़के आशीष के साथ शनिवार को डीह थाना क्षेत्र के पूरे मर्दन गांव एक शादी समारोह में गए थे। देर रात बाइक से दोनों लौट रहे थे।
  परशदेपुर-अठेहा रोड पर निनावा गांव से पहले ही पानी की टंकी के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से हंसराज की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
  पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल आशीष को डीह अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सलोन चरन सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें