फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 09 Aug 2016 12:34 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
जिले के थाना क्षेत्र भदोखर और हरचंदपुर में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना क्षेत्र भदोखर में वैन ने एक की बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे। थाना क्षेत्र हरचंदपुर में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर टायर पंचर होने से अनियंत्रित कार ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भदोखर थाना क्षेत्र के इमिलिहा का पुरवा मजरे झकरासी गांव निवासी संतोष कुमार (30) अपने जीजा नंदलाल (35) निवासी पूरे मुगुल मजरे कचौंदा व एक अन्य रिश्तेदार सुरेश कुमार (24) निवासी ताला गोपालपुर के साथ बाइक से मुंशीगंज से रविवार देर रात घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रायबरेली-सलोन मार्ग पर झकरासी गांव के पास से सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे एसओ एसएन यादव, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रामकुमार आदि ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हरचंदपुर क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव स्थित आस्तीक देव मंदिर से दर्शन कर अलावलपुर थाना जगतपुर निवासी पवन कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार साइकिल से घर जा रहा था।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमाग सरावां गांव के मोड़ के पास लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ जा रही कार के पिछले हिस्से का एक टायर पंचर हो गया। इससे अनियंत्रित हुई कार ने पवन को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे थानेदार रणजीत सिंह ने उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन शहर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थानेदार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें