फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जानलेवा हमले के दो दोषियों को सात-सात वर्ष की कैद

Sat, 11 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 25 वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने दो दोषियों को सात-सात साल की कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कसरावां गांव निवासी शत्रोहन 29 अक्तूबर 2001 को खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। उसी दौरान चार लोगों ने लाठी-डंडा व भाला से हमला बोलकर शत्रोहन को जख्मी कर दिया था। शत्रोहन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी।

कोर्ट में ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई अपर जिला जज एफटीसी तृतीय अनुपम शौर्य ने की। उन्होंने मामले में दोषी पाए जाने पर बछरावां इलाके के जहांगीराबाद गांव निवासी प्रकाश व नन्हकू को कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें