फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती दो मरीजों को कोरोना, इमरजेंसी सहित जिला अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बुधवार को अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इमरजेंसी सेवाओं को भी ठप किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ को भी होम क्वारंटीन करने के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया गया है। जिला अस्पताल के सर्जन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड्डी रोग विभाग का वार्ड ब्वाय भी कोरोना संक्रमित मिला था।
मंगलवार की रात वार्ड संख्या तीन में इलाज के लिए भर्ती कराए गए प्रतापगढ़ जिले के रोगी में ट्रूनेट से कोरोना की पुष्टि हो गई है। बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में शहर के खाली सहाट के भर्ती मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टर, स्टाफ के बाद मरीजों में एक-एक करके कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते ही हड़कंप मच गया। कोरोना के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए बुधवार को जिला अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया। डॉक्टरों, स्टाफ और नर्सों को होम क्वारंटीन भेज दिया गया है।
वार्डों के साथ ही इमरजेंसी वार्ड को भी बंद कराया गया है। जिला अस्पताल के सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि भर्ती मरीजों में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद अस्पताल को सील कराया गया है।
डॉक्टर व स्टाफ होम क्वारंटीन पर भेजे गए हैं। सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को पांच मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए गए हैं।
इसमें डलमऊ सीएचसी से रिटायर्ड एएनएम को एसजीपीजीआई लखनऊ से डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा सर्वोदय नगर, ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टीरहस कैथवल, लालगंज क्षेत्र के बहाई और ऊंचाहार क्षेत्र के ही होरेशा गांव के एक-एक मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें