फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग में ट्रैफिक ब्लाक से नहीं चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज में उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में इलाहाबाद-फाफामऊ स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य कराए जाने के लिए चार दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसलिए विभिन्न रूटों की काफी गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। जिसमें रायबरेली से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियां भी शामिल हैं। दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो तीन जोड़ी गाड़ियां बीच रास्ते से वापस कर दी जाएंगी। एक गाड़ी को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागघाट से ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, उन्नाव, कानपुर होते हुए अनवरगंज के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54101 और 54102 पैसेंजर, प्रयागघाट से रायबरेली होते हुए लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54253 एवं 54254 पैसेंजर ट्रेन 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को निरस्त रहेगी। प्रयागघाट से रायबरेली, लखनऊ होते हुए सहारनपुर के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14511 एवं 14512 नौचंदी एक्सप्रेस 30 जुलाई एवं 1 अगस्त को लखनऊ तक ही चलेगी।
यानी यह गाड़ी लखनऊ से प्रयागघाट के बीच निरस्त रहेगी। प्रयागघाट से ऊंचाहार, लालगंज, डलमऊ, कानपुर होते हुए चंडीगढ़ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14217 एवं 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 अगस्त को कानपुर तक ही चलेगी। यह गाड़ी कानपुर से प्रयागघाट के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागघाट से रायबरेली होते हुए लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14209 एवं 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 1 अगस्त को फाफामऊ तक ही रहेगा। यह गाड़ी सिर्फ फाफामऊ से प्रयागघाट के बीच रद्द रहेगी। यशवंतपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर एक्सप्रेस को 31 जुलाई को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा।
हालांकि यह गाड़ी रायबरेली होकर गुजरेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे की आधारिक संरचना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इलाहाबाद-फाफामऊ सेक्शन पर स्थित इलाहाबाद-प्रयागघाट स्टेशनों के बीच रेल मार्ग का दोहरीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए 29 जुलाई से एक अगस्त तक ट्रैफिक ब्लाक रहेगा। इससे अलग-अलग रूटों पर चलने वाली कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें