डॉक्टरों की मानें तो लोगों को सावधान होने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से लोग बुखार की चपेट में आ सकते हैं।
हरचंदपुर ब्लॉक के जोहवाशर्की निवासी पवन (40) को कई दिन से बुखार आ रहा था।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, राही गांव की रहने वाली शबनमजहां (21) को भी कई दिन से बुखार आ रहा था।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शबनमजहां की भी मौत हो गई। इसके अलावा मुंशीगंज निवासी सत्यम, दिनेश, इंदिरा नगर निवासी राहत अली, सर्वेश सिंह और हरचंदपुर के सत्यम गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बुखार के रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।