फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

828 टेबल पर होगी मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टेबल की संख्या अधिक होने के कारण परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए शुक्रवार को ब्लॉकों में पास बनवाने को प्रत्याशियों व एजेंटों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


चार चरणों में हुए मतदान के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। ब्लॉकों में मुख्यालय के नजदीक इंटर कॉलेजों को मतगणना के लिए अधिग्रहीत किया गया है।

मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग कराकर टेबल लगाई गई हैं। बिना पास के किसी को भी मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों के बाहर पीएसी तैनात की जाएगी।

ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मतगणना पास के लिए शुक्रवार को ब्लॉकों में उमड़े। सभी ने औपचारिकता पूरी कराकर पास बनवाया। एजेंटों को मतगणना शुरू होने से कुछ देर पहले प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


मतगणना के तुरंत बाद उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। एक बार बाहर जाने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना में लगाए गए 8280 कर्मचारियों को दो शिफ्ट में बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें