फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऐशबाग माइनर के दो और कब्जेदारों ने हटाया अवैध निर्माण

Mon, 01 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऐशबाग माइनर पर कब्जा करने वाले दो कब्जेदारों ने अपना निर्माण हटा लिया। रिपोर्ट आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मुकदमों को समाप्त कर दिया है। अब तक 49 कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली के साथ ही 2.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब तक पांच कब्जेदार अवैध कब्जा हटा चुके हैं।
विज्ञापन


शहर में वर्ष 1917 में अस्तित्व में आई माइनर पर कब्जा करके लोगों ने निर्माण करा लिया। अक्टूबर 2025 में माइनर पर कब्जा करके मकान, कॉम्प्लेक्स व अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने वाले 92 कब्जेदारों पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने दो मुकदमों में सुनवाई पूरी करते हुए मुकदमों को समाप्त कर दिया है।

गांधी नगर निवासी वारिश अली और इंदिरा नगर निवासी सुजाता ने ऐशबाग माइनर से अपना कब्जा हटा लिया है। कोर्ट में लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद मुकदमों को समाप्त किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से अब तक 49 कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली के साथ ही 2.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि शेष मुकदमों में सुनवाई चल रही है। जल्द ही जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें