फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से युवक समेत दो और लोगों की मौतें, 44 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना से गुरुवार को युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। एआरटीओ (प्रशासन) संदीप जायसवाल की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से भी पॉजिटिव आ गई है। संक्रमित मिले मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के शक्तीनगर के 32 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमित होने के बाद रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरेनी क्षेत्र के भोजपुर गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए एआरटीओ (प्रशासन) संदीप जायसवाल की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से भी पॉजिटिव आ गई है। जिले में गुरुवार को संक्रमित मिले 44 लोगों में ऊंचाहार क्षेत्र के दुबरियापुर गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा फरीदपुर, राना नगर, लोक निर्माण विभाग गेस्टहाउस, सुभाष नगर, इंदिरानगर, पूरे दुर्गाबख्श, जगदीशपुर, शिवरामपुर, अमरीशपुरी कॉलोनी, सिविल लाइंस, ममुनी, सरेनी, हरचंदपुर, बिंदागंज, अमृत नगर, जतुआटप्पा, चंपादेवी मंदिर आदि क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सराय कुर्मिन गांव में कैंप लगाकर 45 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जांच रिपोर्ट में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि सीएचसी परिसर में आठ और गांव के कैम्प में 45 लोगों की जांच के साथ कुल 53 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक महिला जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिली है। उसको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें