फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, पांच दवाओं के नमूने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। संदिग्ध व नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोष ने महराजगंज क्षेत्र के हलोर में मेडिकल स्टोरों की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी ने बताया कि महराजगंज क्षेत्र के हलोर कस्बे में मेडिकल स्टोरों पर नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर शुक्रवार को वर्मा मेडिकल स्टोर, मास्टर मेडिकल स्टोर और देव मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्मा और मास्टर मेडिकल स्टोर पर दवाएं संदिग्ध प्रतीत होने पर पांच दवाओं के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजे हैं। इन दुकानों पर कई कमियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इस मौके पर महावीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें