शिवगढ़। सियार के हमले से दो पशुपालक घायल हो गए। मंगलवार शाम को बदावर गांव के विजय बहादुर (28) सड़क किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी खेत से आए सियार ने उन पर हमला कर दिया।
विजय बहादुर नीचे गिर गए। सियार ने हमला जारी रखा। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सियार की टांगें पकड़ उसे फेंक दिया। किसी तरह विजय बहादुर सियार के चंगुल से छूटे, उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में चल रहा है। लक्ष्मिनपुर गांव के मुकेश कुमार (33) पर भी सियार ने हमला कर घायल कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि विजय बहादुर और मुकेश कुमार का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।