फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में रविवार सुबह छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जगतपुर थाना क्षेत्र के डंंमर का पुरवा निवासी मनोज कुमार (50) सुबह करीब नौ बजे गांव के रहने वाले मनीष शुक्ला (25) के साथ बाइक से जगतपुर कस्बा जा रहे थे। शंकरपुर गांव निवासी कुलदीप (16) पुत्र रामशरण अपनी चाची संजू (35) पत्नी राधेश्याम की दवा कराकर जगतपुर से गांव की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


जगतपुर-सलोन मार्ग पर शिव मंदिर के साथ पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां मनीष शुक्ला व कुलदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मनीष खेती करते थे, जबकि कुलदीप राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज का दसवीं का छात्र था। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार व संजू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



दो दोस्तों को कार ने कुचला, एक की मौत
रायबरेली। लघुशंका कर रहे दो दोस्तों को कार ने कुचल दिया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे बेचू मजरे उमरन निवासी गुरमीत (28) पुत्र रामसुमेर सुबह करीब सात बजे साथी कमालपुर गांव निवासी अभिषेक उर्फ छोटू (25) के साथ बाइक से ऊंचाहार जा रहे थे।

रास्ते में रुककर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान ऊंचाहार से सलोन की ओर जा रही तेज रफ्तार कार दोनों दोस्तों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में गुरमीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटू को गंभीर चोटें आईं। छोटू को सीएचसी रोहनियां में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें