शुक्रवार को वह अपने साथी राधेश्याम के साथ अमावां हटिया में दुकान लेकर गया था। देर शाम दोनों लौट रहे थे। रायबरेली-फैजाबाद रोड पर बूढ़नपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रूपखेड़ा निवासी अखिलेश सिंह शनिवार को अपनी भाभी ममता सिंह को लेकर कार से रायबरेली जा रहा था। इसी दौरान कस्बे में कार बेकाबू होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बादे सिंह मजरे जमालपुर रामपुर निवासी मइका (50) अपने बेटे रामफेर के साथ बाइक से डिघिया बाजार गई थी।
जहां से लौटते समय गांव के पास अचानक बाइक से गिर पड़ी। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रोड पार कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार उन्नाव का रहने वाला है। उसका पूरा नाम पता नहीं चल सका।