फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 09 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक ने बाइक से प्रतापगढ़ जा रहे बाबा-पोते को टक्कर मार दी। इसमें बाबा की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मदपुर निवासी गुरुदीन (60) की बेटी की शादी गोड़वा गांव में हुई है।

गुरुदीन अपने पोते अरुण कुमार (22) पुत्र रामराज के साथ बाइक से बेटी के यहाँ आए थे। शनिवार दोपहर वापस घर बाइक से जा रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। उसरैना चौराहा पर ऊंचाहार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाबा-पोता दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और ट्रक गुरुदीन को रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


जबकि अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रक मय चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गुरुदीन को मृत घोषित कर दिया।

उधर, ऊंचाहार कस्बे गवर्टमेंट पीजी कॉलेज के सामने एक जीप ने बाइक सवार युवक राकेश कुमार (32) पुत्र जागेश्वर निवासी ठकुराइन का पुरवा मजरे कुसुमी थाना जगतपुर को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राकेश कुमार ऊंचाहार के एक ढाबे में काम करता था और इलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार आया था। पुलिस ने जीप को पकड़ लिया। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें