लालगंज (रायबरेली)। कोरिहरा गांव के निकट बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। इससे एक बस में सवार चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों बसों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें लगीं।
आलमबाग डिपो की बस कोरिहरा गांव के निकट सवारियां उतार रही थी, तभी फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसमें टक्कर मार दी।
हादसे में फतेहपुर से आ रही बस के चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
बताते हैं कि लखनऊ से फतेहपुर आ रही बस में 13 सवारियां थीं, जबकि दूसरी बस में एक महिला समेत तीन लोग ही सवार थे। बसों की टक्कर में इन लोगों को मामूली चोटें आईं। (संवाद)