रायबरेली में सोमवार को पुलिस कार्यालय के पास इस तरह होती मारपीट।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पुलिस कार्यालय के पास सोमवार को बाइक निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर रॉड और डंडे चलने लगे। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूूचना पर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर मारपीट कर रहे नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का धारा 151 में चालान कर दिया गया।
पुलिस कार्यालय स्थित ओवरब्रिज के पास बृजभान और हरिकेश के बीच बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर रॉड और डंडे चलने लगे। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। कोतवाल ने बताया कि पहले पक्ष से हरिकेश समेत चार लोग, जबकि दूसरे पक्ष से बृजभान समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर धारा 151 में चालान किया गया। (संवाद)