फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक से टकराई बाइक दो दोस्तों की जान गई

Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पूरे टेकई मजरे कमोली गांव निवासी शिवबरन यादव (32) पुत्र राम स्वरूप किसान थे। रविवार को वह अपने दोस्त इटौरा बुजुर्ग गांव के सज्जन (34) पुत्र रामनरेश के साथ बाइक से रायबरेली गए थे। रात लगभग 9 बजे वह लौट रहे थे।
विज्ञापन


जगतपुर-डलमऊ मार्ग स्थित पुल से रायबरेली की ओर ट्रक जा रहा था। लक्ष्मणपुर के पास ट्रक की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिवबरन और सज्जन बाइक समेत ट्रक के नीचे चले गए और ट्रक का पहिया चढ़ने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। बताते हैं कि बाइक सवार उल्टी दिशा से आ रहे थे, दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक थी। इस कारण हादसा हुआ।

पुलिस ने घटना की सूचना घर वालों को दी। मौके पर आए परिवार के लोगों ने शवों की शिनाख्त की। जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें