फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: खेत की सिंचाई करते समय ट्यूबवेल के स्टार्टर में उतरा करंट, छूने से किसान और बचाने में श्रमिक की मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में खेत सिंचाई करते समय ट्यूबवेल में लगे स्टार्टर में करंट उतर आया। स्टार्टर में लगा बटन दबाते समय किसान को करंट लगया। बचाने में श्रमिक को भी झटका लगा। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
संतलाल की फाइल फोटो, स्टार्टर जिसमें करंट उतरा था - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात करंट लगने से एक किसान और एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव की है। गांव निवासी किसान राधेश्याम (60) और लोहरामऊ निवासी श्रमिक संतलाल (45) की मौत हुई है। ये लोग खेत सिंचाई कर रहे थे। इसी समय ट्यूबवेल में लगे स्टार्टर में करंट उतर आया। राधेश्याम ने ट्यूबवेल चलाने के लिए स्टार्टर में लगी बटन दबाने गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बटन छूते ही उन्हें करंट लगा। संतलाल ने देखा तो बचाने दौड़े। इस पर उन्हें भी करंट का तेज झटका लगा। आनन फानन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत बता दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें