फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 45 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को कोरोना ने बुजुर्ग व महिला की मौत हो गई और कलक्ट्रेट की तीन बाबुओं समेत 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद कलक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय, शस्त्रागार और कोषागार को बंद कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया गया है। शहर के कई मोहल्लों और जिले के कई गांवों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव की महिला और डलमऊ कस्बे के बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को कलक्ट्रेट के कर्मचारियों की जांच के लिए कैंप लगाया गया। एंटीजन जांच में शस्त्रागार के लिपिक, चकबंदी कार्यालय की महिला कर्मचारी और कोषागार के संविदा कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हाजीपुर, जहानाबाद, तिलक नगर, प्रभूटाउन, करनगंज, ओथी, ओनई जंगल, शंकर नगर, चतुरपुर, भनवामऊ, किलौली, एनटीपीसी, नुरुद्दीनपुर, नरेथुआ, थुलरई, बबुरिहाखेड़ा, शक्तिनगर और राही क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को इलाज के लिए एल-1 अस्पताल में लाया गया है। स्वास्थ्य टीमें गांवों में भेजकर संपर्क में आए लोगों की जांच कराने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार एनटीपीसी अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना जांच की गई। चिकित्सक डॉ. शिव त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश, डॉ. अभय मिश्रा के नेतृत्व में एनटीपीसी के अधिकारियों सहित 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सैंपल लेकर मुख्यालय भेजा गया है। तीन दिन बाद उसकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें