फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर जा रही मां को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। गोविंदपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार की पत्नी सुमन (45) अपने बेटे सचिन के साथ साइकिल से बेटी सोनी से मिलने उन्नाव जिले के भगवंत नगर कस्बे जा रही थी।
विज्ञापन

सरेनी-पूरे पांडेय मार्ग के वलदरा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटा सचिन बाल-बाल बच गया।
गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से बेटी सोनी, मोनी, बेटा सचिन, सत्यम, सौरभ का का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें