फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेट-सीने के दर्द से दो की मौत, 18 भर्ती

Wed, 15 Apr 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी कक्ष के बाहर ब्लड जांच रिर्पोट लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज व तीमारद
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती पेट और सीने में दर्द के बाद दो बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु हो गई है। मंगलवार को इमरजेंसी में 18 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। जिले में बुखार, उल्टी-दस्त के साथ ही पेट और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पेट दर्द से हालत नाजुक होने पर भदोखर के मेजरगंज निवासी गयादेवी (80) पत्नी हीरालाल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बीती दो अप्रैल को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गत सोमवार की रात वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा सीने में दर्द के बाद गत सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई शहर के सत्यनगर निवासी कलावती (70) पत्नी लालजी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को सुषमा (33), देवांश (7), रश्मि (7), जैद (6), इतिहास (7), महेंद्र (60), हुमा (6), लवकुश (8), शीला (62), मनोरमा (28), बासदेव (70), जहीर (40) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। मंगलवार को ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। अपरान्ह 12 बजे तक ओपीडी होने के बाद भी ओपीडी कक्षों के बाहर और काउंटरों पर कतार देखने को मिली। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को परचा बनवाने में हुई। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। समस्या होने पर मरीज को अस्पताल लाकर भर्ती कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें