फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुकिंग और मेसेज आने के बाद दस दिन की वेटिंग

Wed, 15 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी कस्बा ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर सड़क पटरी पर तेज धूप में खड़े अपनी बारी के आने का इंतजार
विज्ञापन
रायबरेली। गैस सिलिंडर की किल्लत थम नहीं रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर में होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है लेकिन सिलिंडर उस समय नहीं मिल रहा है, जब उसकी सख्त जरूरत होती है। हाल यह है कि बुकिंग और मेसेज आने के बाद दस दिन की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

लोग तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े होने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत रही। सुबह गोराबाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर एक गाड़ी लोड आया, जिससे उन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया गया, जिनकी बुकिंग रविवार को हुई थी। मंगलवार को बुकिंग कराने वालों को गैस सिलिंडर नहीं मिला।
शहर के बालापुर के राजन शुक्ला बताते हैं कि ईकेवाईसी पूरी है, बुकिंग के बाद मेसेज आ गया है लेकिन दस दिन की वेटिंग बताई जा रही है। सत्यनगर के दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि वेटिंग के नए पेंच ने समस्या को बढ़ा दिया है। आचार्य द्विवेदी नगर की आरती जायसवाल का कहना है कि सिलिंडर न मिलने से उनको इंडेक्शन पर खाना पकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़
सरेनी। मंगलवार को स्थानीय एचपी गैस एजेंसी में चार दिन बाद सिलिंडरों से भरा ट्रक पहुंचा। तेज धूप की परवाह किए बिना उपभोक्ता कतार में खड़े होकर परची का इंतजार करते रहे। जो लोग शाम तक कतार में खड़े रहे, उन्हें सिलिंडर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, देर से आने वाले उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी। उधर, स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी में विगत तीन दिनों से भीड़ काफी कम हो रही है। आज ग्यारह बजे तक केवल 30 से 35 उपभोक्ता ही कतार में खड़े दिखाई पड़े। एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आई है।
इनसेट
गैस एजेंसी पर सिलिंडर की कमी, लगी लंबी कतारें
शिवगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र की बरुणा गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की पूर्ति नहीं हो पा रही है। एजेंसी के पास लगभग 20 हजार कनेक्शन धारक हैं। हनुमान सिंह, संतोष सिंह और कान्हा वर्मा जैसे ग्राहकों ने बताया। उन्हें पिछले एक सप्ताह से सिलिंडर नहीं मिला है। बुकिंग होने पर भी वितरण स्वीकृति कोड नहीं आ रहा है। इंडियन ऑयल की तरफ से छह अंकों का एक बार उपयोग होने वाले पासवर्ड जैसा संदेश आता है। एजेंसी को एकसाथ लगभग 2000 सिलिंडर की आवश्यकता है। हालांकि, उसे केवल 360 सिलिंडर का ही लोड मिल पा रहा है। यही वजह है कि यहां ग्राहकों की कतारें कभी कम नहीं होती हैं।

डीएसओ उबैदुर्रहमान ने बताया कि ज्यादातर उपभोक्ताओं की केवाईसी का काम पूरा हो चुका है। बुकिंग कराने के बाद उन्हें गैस भी उपलब्ध कराई जा रही है। धीरे-धीरे समस्या दूर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें