फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निर्माणाधीन इमारतें सील

Thu, 25 Jun 2015 12:17 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीए ने अभियान चलाकर बुधवार को दो अवैध निर्माण सील कर दिया। वहीं एक निर्माणकर्ता ने सील से बचने के लिए कम्पाउंडिंग के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन और प्रभारी सचिव एससी चौधरी की सख्ती के कारण पिछले एक महीने में सात अवैध निर्माण सील हो चुके हैं। इससे निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा है।

आरडीए की ओर से परशदेपुर रोड की तीन निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील की नोटिस जारी की गई थी। दोपहर  एई एम. अहमद, विश्वनाथ की अगुवाई में जेई वीके वर्मा, एनके मारकंडेय, आरजी गर्ग, विजय कुमार, आरएन सिंह ने दो निर्माणाधीन भवन को सील किया।
विज्ञापन


इसमें पीएसी कॉलोनी के निकट परशदेपुर रोड स्थित शिव प्रसाद, घनश्याम की निर्माणाधीन बिल्डिंग शामिल है। वहीं रामकुमार ने कम्पाउंडिंग के लिए आवेदन कर दिया। इससे बिल्डिंग नहीं सील का जा सकी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि कम्पाउंडिंग के बाद यदि मानचित्र नहीं बनवाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें