फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शारदा नहर में बहे दो भाई, एक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नहर में दो युवकों के डूबने के बाद लगा मजमा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया इलाके में रंग खेलने के बाद शारदा सहायक नहर में नहाने गए चचेरे भाई पानी में डूब गए। इसमें एक किशोर की मौत हो गई। कचौंदा नानकारी गांव निवासी सुजीत कुमार (15) पुत्र माता प्रसाद अपने चचेरे भाई जयदीप रावत (16) पुत्र शिव प्रसाद अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार को होली खेलने के बाद शारदा नहर में नहाने गए थे।
विज्ञापन



पानी के तेज बहाव में सुजीत डूबने लगा। उसे बचाने के लिए जयदीप पानी में कूद गया। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। साथियों ने खोज शुरू की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

गोताखोरों की मदद से किशोरों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। शनिवार को जयदीप का शव जगतपुर के रामगढ़ गांव के पास से मिला। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दूसरे किशोर की तलाश नहर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें