फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्ला व्यापारी और उसके परिवार पर हमला, चार घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया इलाके में शनिवार को दबंगों ने जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर गल्ला व्यापारी और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया।जिससे गल्ला व्यापारी समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक जख्मी युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी पूरे नरेंद्री मजरे रुस्तमपुर के रविकांत (35) के मुताबिक दोपहर में गांव के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध पर लाठी-डंडे व लोहे की राड से हमला कर दिया।

हमले में उसके अलावा भाई रामबरन (45), भांजे अंकित (22), भांजी ज्योति (17) जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंकित को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि 11 हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें