ऊंचाहार। सिपाही की पिटाई के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी पर अर्पित कुमार की सिपाही के पद पर तैनात हैं। अर्पित सिविल सर्विस की भी तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को ड्यूटी से समय मिलने के बाद वह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। लाइब्रेरी में एक युवक मोबाइल पर तेजी से बातचीत कर रहा था। विरोध करने पर युवक ने साथियों के साथ न सिर्फ सिपाही की पिटाई की थी, बल्कि पथराव किया था। सिपाही का मोबाइल तोड़ दिया था।
सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने बाहरपुर गांव निवासी उज्ज्वल सिंह, रितिक, पूरे झाऊ अमन सिंह, दौलतपुर निवासी अमित त्रिपाठी, किशुनदासपुर निवासी मोहित यादव, कमोली निवासी वंश मौर्य और तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की थी। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी वंश मौर्य, अमरेश त्रिपाठी को पकड़कर शांतिभंंग के तहत कार्रवाई की गई है।