फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और मर्डर की साजिश में ट्रक चालक-क्लीनर को 14 दिन की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत के मामले में बुधवार को गुरुबख्शगंज पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को जेल भेज दिया। सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया। हत्या और मर्डर की साजिश की धारा में दोनों सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इधर, इस मामले में उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 30 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज राजमार्ग (कानपुर हाईवे) पर रविवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की ट्रक और कार की भिड़ंत में मौत हो गई थी।
स्वयं पीड़िता और उनका वकील घायल हो गए, जो लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। रेप पीड़िता के चाचा की ओर से गुरुबख्शगंज थाने में लिखाई गई एफआईआर में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्रा, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, एडवोकेट अवधेश सिंह और 15-20 अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 307, 506ए 120बी के तहत केस दर्ज कराया गया गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद कई दिन तक गुरुबख्शगंज पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को पूछताछ के लिए थाने में बैठाए रखा। मीडिया तक को दोनों से बात कराने से पूरी तरह से परहेज किया गया। सीबीआई टीम के यहां पहुंचने से पहले मंगलवार को गुरुबख्शगंज पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर की गिरफ्तारी दिखा दी थी।
बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास को दीवानी कचहरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयवीर सिंह के समक्ष पेश किया, जहां दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया है।
ट्रक चालक और क्लीनर को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया। सदर कोतवाल अतुल सिंह और लालगंज कोतवाल विनोद सिंह की देखरेख में पुलिस ने उसे जेल के अंदर पहुंचाया। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रक चालक और क्लीनर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें