फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा घोटाले में सचिव, प्रधान समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। मनरेगा की गाइड लाइन को ताक पर रखकर डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर गांव में किए गए गड़बड़झाले में सीडीओ के आदेश पर बुधवार को तत्कालीन सचिव, प्रधान, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक के खिलाफ एफआईआर की गई है। यह मुकदमा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी ने दर्ज कराया है। मामले में वसूली के पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में बलीपुर में अमेठी के लोगों ने मनरेगा में किया काम शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर छपते ही सीडीओ राकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डलमऊ के मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज कराकर जवाब देने के आदेश दे दिए।
इस गांव में रोजगार सेवक के साथ ही बच्चों और मृतकों से काम करवाकर मजदूरी का भुगतान किया गया था। सीडीओ के आदेश पर बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी उमाशंकर यादव, तकनीकी सहायक लक्ष्मीशंकर यादव, तत्कालीन प्रधान शिवबरन व ग्राम रोजगार सेवक दिलीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ के कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें