फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी बालिका को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बालिका को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां व दादा के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन

गदागंज के जलालपुर धई गांव निवासी निरंजन की चार वर्षीय पुत्री महिमा अपने बाबा सुरेंद्र कुमार वर्मा व मां सविता के साथ गंगा विशुनपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। सुरेंद्र किसी काम से सड़क किनारे रुका था। मां-बेटी भी वहीं खड़ी थी।
इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिमा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें