फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में घुसा ट्रक, एक की मौत

Mon, 19 Sep 2016 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को खीरों थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक के दुकान में घुसने के बाद क्षतिग्रस्त दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। इसमें एक साइकिल दुकानदार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ क्लीनर को पकड़कर पिटाई, बल्कि रोड जाम कर दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। हादसे में दुकान के सामान का नुकसान हुआ। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव निवासी खुर्शीद (48) पुत्र नजीर मोहम्मद बरवलिया चौराहा पर छप्पर की दुकान में साइकिल की दुकान करता था।
विज्ञापन


सोमवार को दुकान में साइकिल मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान गुरुबख्शगंज ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खुर्शीद की साइकिल की दुकान, मुकेश शर्मा के हेयर कटिंग और लल्लन की परचून की गुमटी को रौंदते हुए बबूल के पेड़ से टकराकर पलट गया।

खुर्शीद ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया, तब जाकर खुर्शीद के शव को बाहर किया जा सका। खुर्शीद की दुकान में साइकिल की मरम्मत करवा रहा बबलू (15) वर्ष निवासी अहिलवा थाना खीरों गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने क्लीनर अनिल (25) निवासी विसंभरपुर जनपद इलाहाबाद को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने खीरोें-लालगंज मार्ग जाम कर दिया।

इस दौरान नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज श्याम प्रकाश उपाध्याय, थानाध्यक्ष गुरुबख्शगंज पन्ने लाल मौके पर पहुंचे।

सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने घायल अनिल और बबलू को सीएचसी खीरों भेजा, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

खुर्शीद के पास जमीन न होने के कारण बरवलिया चौराहे पर साइकिल की दुकान करता था। इसी दुकान से होने वाली आमदनी से वह घर का खर्च चलाता था। मृतक के घर में पत्नी बदरुन्निशा के अलावा चार पुत्र इरशाद, नौशाद, दिलशाद, शमशाद के साथ ही दो पुत्री शहनाज, और शमा हैं। खुर्शीद की मौत की सूचना मिलते ही सभी का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें