फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की जान गई, दो घायल

Wed, 26 Aug 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी विनीत (25), गांव के ही आसिफ और अंकित निवासी नीरत नगर के साथ बछरावां आया था। यहां से तीनों एक ही बाइक से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


बल्दीखेड़ा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसमें विनीत की मौत हो गई, जबकि आसिफ और अंकित घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एसओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। शव पीएम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें