फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-लोडर में भिड़ंत, दो मरे, 32 घायल

Fri, 31 Jul 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रक और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें लोडर सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 32 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज न होने पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर रोगियों का इलाज शुरू हो सका। घटना से अफरातफरी का माहौल रहा।

 25 गंभीर घायलों को भर्ती किया गया है, जबकि 10 को हल्की चोट आने पर छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

भदोखर थाना क्षेत्र के उतरपारा मजरे बेलाभेला गांव के 35 ग्रामीण रात में एक लोडर पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रहे थे। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर घुरवारा कस्बे के पास ट्रक से लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इससे लोडर पलट गया और उस पर सवार 35 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर घुरवारा चौकी इंचार्ज इंसाफ अली फोर्स के साथ पहुंचे। लोडर से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उतरपारा गांव निवासी अंकज कुमार मौर्य (18) और जनका (60) पत्नी श्रीराम को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से घायलों को वार्ड में भर्ती कराया गया।

सूचना देने के बावजूद हड्डी के डॉक्टर नहीं पहुंचे। इससे घायल के परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य पहुंचे।
विज्ञापन


उनसे घायल के परिवारीजनों ने डॉक्टरों की मनमानी की शिकायत की। बाद में डॉक्टर पहुंचे तो इलाज शुरू हो सका। हंगामे की वजह से एक घंटे तक अफरातफरी रही।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई होगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें