फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक्सप्रेसवे पर मवेशियों से भरा ट्रक पलटा

Sun, 19 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई। ट्रक में फंसे अन्य मवेशियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मवेशियों को प्रयागराज से उन्नाव ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मवेशियों से लदा ट्रक पूरे बिलंद गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चार भैंसों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गईं। ट्रक में 31 भैंसों को ठूंसकर लादा गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से फंसे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें