फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक माह में बंद हुई ग्रामीण बस सेवा, यात्री परेशान

Sun, 19 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। सुल्तानपुर से चंदौर रामनगर तक शुरू की गई परिवहन निगम की ग्रामीण बस सेवा एक माह में ही बंद हो गई है। इससे कुड़वार और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सेवा पिछले माह कुड़वार बरासिन होते हुए शुरू की गई थी। लोगों ने इस पहल की सराहना की थी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से रोजाना आवागमन करने वाले उदय सिंह ने बस सेवा को सुविधाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बड़ी सहूलियत मिलती थी। बस न चलने से अब ग्रामीणों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कुड़वार से सुल्तानपुर के लिए उन्हें टैक्सी पकड़नी पड़ती है। इसमें समय और किराया दोनों अधिक लगते हैं।
तीर गांव के राकेश और बहुबरा के दुर्गेश ने बस बंद होने से समस्या बढ़ने की बात कही। चंदौर और रामनगर के अनिल व आशाराम ने भी मायूसी जताई। सुल्तानपुर डिपो इंचार्ज नान्हू राम ने बताया कि यह एक अनुबंधित बस सेवा थी। बस मालिक ने अपनी बस को किसी अन्य मार्ग पर लगा दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मार्ग पर बस सेवा फिर से शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें