फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग, 25 बोरी चावल जला

Wed, 30 Dec 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर शाम यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक राइस मिल से चावल लेकर एफसीआई गोदाम जा रहा था। ग्रामीणों के चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रक रोका।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने मिलकर आग बुझाई। आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।

थाना क्षेत्र के मेढ़ौना स्थित राइस मिल से चावल लेकर एक ट्रक इन्हौंना एफसीआई गोदाम जा रहा था। ट्रक में 270 बोरी चावल लोड था।

ट्रक तिलोई-इन्हौंना रोड पर लोधवरिया गांव के पास पहुंचा। ग्रामीणों ने ट्रक से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर ट्रक रुकवाया। ट्रक रोक कर लोगों ने देखा तो चावल की बोरियों से आग की लपटें निकल रही थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार तिवारी, आदित्य तिवारी, राम लखन, राम खेलावन समेत अन्य ग्रामीणों ने नईया नाले से पानी लेकर किसी तरह आग बुझाई।

ट्रक के बीच रोड पर खड़े होने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग कैसे लगी इस बारे कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

आग बुझने के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया। ट्रक के जाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। थानेदार रतन सिंह ने बताया कि ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बुझा दिया है।
विज्ञापन


घटना में करीब 25 बोरी चावल जलने की बात कही जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें