फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत

Tue, 28 Jul 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर मंगलवार की सुबह गोविंदपुर माधव गांव के पास बेकाबू ट्रक ने एक किसान को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके चालक की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक सामान लादकर कानपुर से प्रतापगढ़ जा रहा था।

गदागंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर माधव गांव निवासी मैकू पासी (55) पुत्र छंगा पासी मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे खेत जा रहा था, तभी डलमऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मैकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद चालक को जमकर पीटा और फिर पुलिस क हवाले कर दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

पत्नी सुमेरा, बेटा धर्मेश व बेटियां रामपती व अंतिमा का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिवारीजनों का कहना था कि सुबह खेत गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें